{"_id":"60dd52d80c0bbd4d4978e33a","slug":"mayawati-says-bjp-will-face-tough-time-if-it-will-follow-the-path-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: मायावती बोलीं- कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलेगी भाजपा तो उसकी भी दुर्दशा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: मायावती बोलीं- कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलेगी भाजपा तो उसकी भी दुर्दशा होगी
Thu, 01 Jul 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:00 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश की बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने विचार न किया तो उनकी भी दुर्दशा होना तय है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर भाजपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलती रही तो इसकी भी वही दुर्दशा होगी जो कि कांग्रेस की हुई है। भाजपा को गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी व पूरे देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं तथा उनके मां-बाप व परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है यह दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्ताजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केन्द्र में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है जिसने लम्बे अरसे तक यहां एकछत्र राज किया व अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केंद्र और यूपी व अन्य राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा भी कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, जिस पर भाजपा को गंभीरता से जरूर सोचना चाहिए क्योंकि इनकी ऐसी नीति व कार्यकलापों से न तो जनकल्याण और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है।
बता दें कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से केंद्र की भाजपा सरकार जनता के निशाने पर है।