{"_id":"6260f7beeab0cb225b0361cc","slug":"mayawati-says-action-should-be-taken-against-officers-who-are-responsible-for-illigal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती बोलीं, अवैध निर्माण के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी हो कार्रवाई, गरीब न हों प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती बोलीं, अवैध निर्माण के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी हो कार्रवाई, गरीब न हों प्रभावित
Thu, 21 Apr 2022 11:50 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:50 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाए गए बुलडोजर की घटना पर कहा कि उन अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनकी देखरेख में अवैध निर्माण हुए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अवैध निर्माण को हटाने के क्रम में गरीब जनता को परेशान न किया जाए बल्कि उन अफसरों पर भी कार्रवाई हो जिनकी देखरेख में अवैध निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी दंगा होने पर मूल दोषियों पर कार्रवाई की जाए पर गरीबों को परेशान किया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
देश में जहां भी दंगे व हिंसा होती है तो वहां कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाए जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं, बल्कि जो मूल दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करना तो इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा तथा इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिए। बसपा की यह सलाह है।