फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said, "There is a political conspiracy to disrespect places of worship and great men"

UP: "पूजा स्थलों, महापुरुषों का निरादर करने की हो रही राजनीतिक साजिश..." संगठन की बैठक में बोलीं मायावती

Sun, 07 Sep 2025 07:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Sep 2025 07:48 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के बाद कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। पार्टी 9 अक्तूबर को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
Mayawati said, "There is a political conspiracy to disrespect places of worship and great men"
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यूपी सहित दूसरे राज्यों में भी विभिन्न धर्मों के पूजास्थलों एवं उनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि का निरादर करके सामाजिक, साम्प्रदायिक व राजनीतिक हालात बिगाड़ने की राजनीतिक साजिश हो रही है। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी सरकारों को जातिवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण राजनीति को त्यागकर ऐसे आपराधिक तत्वों के प्रति कड़ी कानूनी कार्रवाई करके कानून का राज जरूर स्थापित करना चाहिए।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने संगठन के बताए गए कार्यों का 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर संतोष व्यक्त करने के साथ बचे कार्यों के बाबत नए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी राज्यव्यापी कार्यक्रम बसपा संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस के बाद शुरू करने को कहा। साथ ही, यूपी समेत देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक हालात के बारे में आगाह किया किया। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा तमाम हथकंडे अपनाकर बसपा और उसके नेतृत्व को कमजोर करने का षडयंत्र जारी है ताकि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों से वंचित किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में मानसूनी बारिश में आई सुस्ती, 11 सितंबर से फिर से भारी बारिश के आसार; इन इलाकों में बाढ़ का असर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमाके से चार लोगों की गई थी जान; 25 हजार का था इनाम


नौ अक्तूबर को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस का कार्यक्रम राजधानी स्थित कांशीराम स्मारक स्थल में आगामी 9 अक्तूबर को होगा, जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वह संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का पुनर्गठन करने के बाद राज्य स्तर पर होने वाला यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। इसमें प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं के रहने और खाने-पीने की अलग से समुचित व्यवस्था की गई है। स्मारक स्थल के जीर्णोद्धार की वजह से लंबे समय के बाद उनके नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लाखों कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

टैरिफ से बचने को सुधारवादी रवैया जरूरी
वहीं अमेरिकी टैरिफ के आतंक से उभरी नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए देश व भाजपा को व्यापक जनहित का ध्यान रखते हुए अपनी नीतियों व कार्यक्रमों में सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है, अन्यथा गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, पलायन आदि की विवशता और भी जटिल हो जाएगी। देश का मान-सम्मान भी प्रभावित होगा, जिससे बचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed