UP: 'दलित-OBC के प्रति उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा...', मायावती बोलीं- वोट के स्वार्थ में अवसरवादी राजनीति
जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा धन्यवाद रैली निकाले जाने पर मायावती ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'दलित-ओबीसी के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा है। वोट के स्वार्थ में ये अवसरवादी राजनीति है।'
विस्तार
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर कांग्रेस द्वारा धन्यवाद रैली निकालने पर तंज कसा। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार के निर्णय का श्रेय कांग्रेस लेना चाह रही है। लेकिन, वह भूल गई कि दलित व ओबीसी समाज को आरक्षण एवं उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में उसका इतिहास एक काला अध्याय है। इसी कारण उसे सत्ता भी गंवानी पड़ी।
मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दलित और ओबीसी समाज के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा है। वोट के स्वार्थ में यह अवसरवादी राजनीति है। आरक्षण को निष्क्रिय बनाकर इसको खत्म करने की कांग्रेस की मंशा को भुलाया नहीं जा सकता। हालांकि आरक्षण एवं संविधान के जनकल्याणकारी उद्देश्यों को फेल करने में भाजपा भी कांग्रेस से कम नहीं है। इस मामले में दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather Today: 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, बारिश का अलर्ट; 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा
कांग्रेस और भाजपा की राजनीति के खेल से लोग सावधान रहें
बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा कि वोट के स्वार्थ एवं सत्ता के लालच के कारण भाजपा को जातीय जनगणना की जन अकांक्षा के आगे झुकना पड़ा है। भाजपा के इस निर्णय का स्वागत है। हालांकि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित करने से लेकर ओबीसी को आरक्षण देने तक के मामलों में कांग्रेस और भाजपा का रवैया जातिवादी एवं द्वेषपूर्ण रहा है। इनके वोट की राजनीति के खेल निराले हैं। लोग इनसे सावधान रहें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.