फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said Dalits are being oppressed in Bangladesh leaders are silent to please their masters

UP: मायावती बोलीं- मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही सपा-कांग्रेस, बांग्लादेश में दलित अत्याचार पर चुप

Sat, 07 Dec 2024 02:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 02:48 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि बांग्लादेश में जिन हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है, उनमें ज्यादातर दलित शामिल हैं। इसके बाद भी नेता अपने पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए चुप बैठे हैं। 

विज्ञापन
Mayawati said Dalits are being oppressed in Bangladesh leaders are silent to please their masters
मायावती। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मीडिया को संबोधित किया। कहा कि इस समय संसद चल रहा है। संसद में विपक्ष देश व यहां जनहित के मुद्दे ना उठाकर अपने राजनैतिक स्वार्थ में संभल में हुई हिंसा की आड़ ले रहा है। खासकर सपा व कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोटों को रिझाने में लगी है। इतना ही नहीं ये पार्टियां मुस्लिम समाज को भी (तुर्क व नॉन तुर्क) वहां आपस में लड़ा रही हैं। इससे मुस्लिम समाज को भी सतर्क रहना है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जिन लोगों की वजह से संसद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं। वह अपनी-अपनी पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर चुप बैठे हैं। कतहा कि चाहे दलितों के उत्पीड़न का मामला अपने देश का हो या फिर बंगलादेश का। बांग्लादेश में सभी वर्गों के हिंदू लोग जुल्म-ज्यादती का शिकार हो रहे हैं। इसमें ज्यादातर वो दलित हैं, जिनकी भारत देश में बाहुल्यता है। इसके बाद भी बंटवारे में जबरन उनको बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को संविधान सभा में चुनकर भेजने की सजा के तौर पर पाकिस्तान को दे दिया गया था।

विज्ञापन

जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था

बाबा साहेब संविधान सभा में बंगाल के जिस जयसोर-खुलना क्षेत्र से चुनकर आए, तो उसे हिंदू बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद भी, षडयंत्र के तहत पहले पाकिस्तान के हवाले कर दिया। अब बांग्लादेश में है। इससे बाबा साहेब इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए। यह सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था। अब वहां दलितों का शोषण हो रहा है तो मुख्य विपक्षी पार्टी इस पर चुप है। केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा व इनके समर्थक दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुओं को भारत वापस लाया जाए

उन्होंने मांग की है कि भाजपा व उनके नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार अपनी जिम्मेवारी को आगे बढ़चढ़ के निभाए। ताकि सबसे ज्यादा शोषण का शिकार हो रहे दलित व अन्य लोगों को राहत मिले। भाजपा को वहां की सरकार से बात करके भारत वापस लाया जाए। अन्यथा दलितों के मामले में कांग्रेस व बीजेपी में हमारी पार्टी कोई अंतर नहीं समझेगी। भारत की तरफ से उन सबकी सुरक्षा व उन्हें हर प्रकार से संरक्षण देना जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed