फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP MP Sanjay Singh stated that six dummy parties of BJP laundered 5,500 crore of black money

लखनऊ: 'भाजपा की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद', संजय सिंह ने बीजेपी व संघ पर साधा निशाना

Sat, 05 Sep 2026 06:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 06:32 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा व संघ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन सफेद किया। पूछा कि आखिर किसका काला धन गुजरात की ये 6 गुमनाम पार्टियां पचा रही हैं। प्रेसवार्ता में 68500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण पर डकैती का आरोप लगाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh stated that six dummy parties of BJP laundered 5,500 crore of black money
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और दलित-पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंदा चोरी के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने गुजरात में पंजीकृत छह अनजान राजनीतिक दलों का खुलासा करते हुए इसे काले धन को सफेद करने का सबसे बड़ा जरिया बताया।

विज्ञापन

कुल 5500 करोड़ का चंदा मिला

सांसद संजय सिंह ने बताया कि 2023-24 में गुजरात की छह गुमनाम पार्टियों (आम जनमत पार्टी, सत्यवादी रक्षक पार्टी, स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी, न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी, भारतीय नेशनल जनता दल और गरीब कल्याण पार्टी) को कुल 5500 करोड़ का चंदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यह चंदा इन पार्टियों को नहीं बल्कि भाजपा को मिला है, इनके माध्यम से। इन पार्टियों का कोई वजूद नहीं है, इन्होंने मात्र 15 कैंडिडेट लड़ाए, फिर भी इनके पास अरबों रुपये कहाँ से आए?

इन पार्टियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ये भाजपा की डमी पार्टियाँ हैं, जिनके माध्यम से विदेशी धन और काले धन की हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ लेकिन आखिर इन पार्टियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

संजय सिंह ने सहारनपुर में 1911 की पुरानी मस्जिद गिराए जाने पर कहा कि प्रदेश में जब भी भाजपा अपनी जमीन खिसकती देखती है, वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करती है।
राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर संजय सिंह ने कहा कि ट्रस्ट में दलित समाज से आने वाले सदस्य को हटाकर विवादित लोगों को कोषाध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है। चंपत राय के जमीन घोटाले को दबाने के लिए चोरों की शिफ्टिंग की गई है।

संजय सिंह ने कहा कि 68500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को पूरी तरह गायब कर दिया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग के बार-बार आदेश देने के बावजूद सरकार युवाओं को नियुक्ति नहीं दे रही है। पार्टी इस मुद्दे को संसद में भी उठाएगी।

9 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

संजय सिंह ने ए कि 9 सितंबर को लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। इसमें प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, सह-प्रभारी और नेता शामिल होंगे। जिसमें 2027 के चुनाव और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed