वैक्सीन पर विवाद: मायावती बोलीं- पंजाब सरकार द्वारा आपदा में मुनाफा कमाने का कृत्य अमानवीय
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र से 400 रुपये में कोरोना वैक्सीन लेकर 1060 रुपये में प्राइवेट अस्पतालों के जरिए लोगों को देने के फैसले की पंजाब सरकार के निर्णय की मायावती ने निंदा की है। उन्होंने इसे अमानवीय करार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पतालों को महंगे दामों में कोरोना वैक्सीन बेचने की रणनीति अमानवीय है। बसपा की मांग है कि केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए जिससे कि देश के हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध हो सके।
पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन को केन्द्र से 400 रुपए में खरीद कर उसे सरकारी अस्पतालों के ज़रिए जनता को उसका लाभ देने के बजाय उसे प्राइवेट अस्पतालों को 1,060 रुपए में बेचकर आपदा में भी मुनाफा कमाने का कृत्य अशोभनीय, अमानवीय, निन्दनीय व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की इस गलत हरकत का मीडिया द्वारा पर्दाफाश करने के बाद स्पष्ट है कि कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में कांग्रेस नेतृत्व का अभी तक का जो भी स्टैण्ड व बयानबाजी आदि रही है उसमें गंभीरता कम व नाटकबाजी ज्यादा लगती है। बसपा की यह मांग है कि केन्द्र सरकार इसका उचित संज्ञान ले।
1. पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन को केन्द्र से 400 रुपए में खरीद कर उसे सरकारी अस्पतालों के ज़रिए जनता को उसका लाभ देने के बजाय उसे प्राइवेट अस्पतालों को 1,060 रुपए में बेचकर आपदा में भी मुनाफा कमाने का कृत्य अशोभनीय, अमानवीय, निन्दनीय व अति-दुर्भाग्यपूर्ण। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2021
2. पंजाब सरकार की इस गलत हरकत का मीडिया द्वारा पर्दाफाश करने के बाद स्पष्ट है कि कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में कांग्रेस नेतृत्व का अभी तक का जो भी स्टैण्ड व बयानबाजी आदि रही है उसमें गंभीरता कम व नाटकबाजी ज्यादा लगती है। केन्द्र सरकार इसका उचित संज्ञान ले, बीएसपी की यह माँग। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2021
बता दें कि देश के अलग-अलग राज्य लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवा रहे हैं।