{"_id":"611a1afc8ebc3ee04b40f0ad","slug":"mayawati-press-conference-in-lucknow-16-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने साधा निशाना: कहा- बसपा के सम्मेलनों से भाजपाइयों की नींद उड़ी, यूपी में गरीबों व दलितों का उत्पीड़न बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने साधा निशाना: कहा- बसपा के सम्मेलनों से भाजपाइयों की नींद उड़ी, यूपी में गरीबों व दलितों का उत्पीड़न बढ़ा
Mon, 16 Aug 2021 07:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:24 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बसपा के सम्मेलनों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वहीं, उन्होंने आगामी विधानमंडल सत्र में कृषि कानूनों का विरोध करने की बात कही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बसपा के विधायक कृषि कानूनों के विरोध में विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास यह रहेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार इन कानूनों को प्रदेश में लागू न करने पाए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व दलित उत्पीड़न के मामलों को भी जोर शोर से उठाना है।
विज्ञापन
सोमवार को मायावती ने लखनऊ में कहा कि इस समय देश और प्रदेश में हाल बुरा है। किसान लगातार कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं पर कोई सुन नहीं रहा है। बसपा भी इन कानूनों के पक्ष में नहीं है। बसपा के विधायक इसका सदन में जोरशोर से विरोध करेंगे। इसके अलाव दलितों, पिछड़ों, महिलाओं व अकलियतों पर हो रहे जुल्मों के विरोध में भी विधायक आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा के लगातार हो रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। वह इन सम्मेलनों को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अपने लिए अलग मानक हैं ओर दूसरे दलों के लिए अलग मानक बनाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा है कि बसपा बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद करने की बजाय जातिवादी सम्मेलन करने में व्यस्त है। यह आरोप कितना सही है जनता यह सब जानती है। बसपा कोरोना काल में भी लोगों की मदद करती रही और बाढ़ में भी मदद कर रही है। उधर, खुद भाजपा के मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं । बेहतर होता कि वे बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा निकालते। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और भाजपा की यह खराब राजनीति उसके लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे ही महंगी पड़ सकती है। उसकी इस बौखलाहट से उसे ही नुकसान होने वाला है।
विज्ञापन