{"_id":"693735a67cdd38d835762c0754f75c7e","slug":"mayawati-lucknow-delhi-meeting-partymemebers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम, मोदी के बाद यूपी में गरजेंगी माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम, मोदी के बाद यूपी में गरजेंगी माया
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबर आ रही है कि बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती दिल्ली से लखनऊ आ गईं हैं। वह तीन माह बाद लखनऊ आईं हैं।
विज्ञापन
एक विशेष विमान से वह शुक्रवार शाम को राजधानी आईं। बताया जा रहा है कि वह रविवार को पार्टी कार्यालय पर को-ऑर्डिनेटरों के साथ बैठक करेंगी।
सूत्रों की मानें तो, वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान कई बड़े नेता बैठक में होंगे।
बताया जा रहा है कि भाजपा, सपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी चुनावी रैली शुरू कर दी है लेकिन बसपा अभी तक रैली शुरू नहीं कर सकी है, पार्टी की समीक्षी इसी के इर्द-गिर्द रहने की उम्मीद है।
पढ़ें-बसपा भी ओपिनियन पोल पर रोक के पक्ष में
विज्ञापन
पिछले दिनों ही बसपा के अंदरूनी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि बसपा व्यक्तिगत तौर पर अपने कार्यकर्ता तक पहुंचने का लक्ष्य साध रही है।
बेहद संजीदा ढंग से चलाए जा रहे बसपा काडर के इस डोर-टू-डोर अभियान का प्रथम चरण लगभग पूरा हो गया है।
पढ़ें: कुछ और ही है बसपा की प्लानिंग
हाईकमान से तय रूपरेखा के आधार पर विभिन्न चरणों में अभियान को तेज किया जाना है। अब तक मतदाता पुनरीक्षण के तहत बसपा ने सभी बूथों पर बूथ लेबल एजेंट यानी बीएलए नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बीएलए अपने क्षेत्र के नए मतदाताओं केनाम सूची में दर्ज कराने सहित पुराने मतदाताओं केवोटर कार्ड की गड़बड़ियों को ठीक कराने का काम लगभग पूरा कर चुके हैं।
क्या हो रहा है यूपी की राजनीति में, हर पल यहां रहती है खबर