{"_id":"67c595970b8b1e7d900a9821","slug":"mayawati-expelled-akash-anand-from-bsp-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akash Anand: आकाश आनंद के बयान से और नाराज हुईं मायावती, अब पार्टी से ही निष्कासित कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akash Anand: आकाश आनंद के बयान से और नाराज हुईं मायावती, अब पार्टी से ही निष्कासित कर दिया
Tue, 04 Mar 2025 07:27 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:27 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने के बाद सोमवार को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया। मायावती ने कहा कि उन्होंने अपरिपक्वता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
आकाश आनंद व मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले रविवार को उन्होंने आकाश को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद आकाश ने सोमवार को उनके फैसले पर प्रतिक्रिया दी। इससे नाराज होकर मायावती ने उन्हें बसपा से निष्कासित करने का फैसला ले लिया।
मायावती ने बताया कि आकाश को पार्टी हित से ज्यादा बसपा से निकाले गए अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में रहने के कारण सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। उन्हें इसका पश्चाताप कर परिपक्वता दिखानी थी। इसके उलट फैसले पर आकाश की प्रतिक्रिया उनके ससुर के प्रभाव वाली स्वार्थी व अहंकारी बयानबाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती ने बताया कि आकाश को पार्टी हित से ज्यादा बसपा से निकाले गए अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में रहने के कारण सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। उन्हें इसका पश्चाताप कर परिपक्वता दिखानी थी। इसके उलट फैसले पर आकाश की प्रतिक्रिया उनके ससुर के प्रभाव वाली स्वार्थी व अहंकारी बयानबाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
आकाश आनंद ने ये दिया था बयान
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मैं पार्टी के सभी लोगों को ऐसी बयानबाजी से बचने की सलाह देने के साथ ही दंडित भी करती रही हूं। लिहाजा डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमानी मूवमेंट के हित में तथा कांशीराम की अनुशासन परंपरा को निभाते हुए आकाश को पार्टी से निकाल दिया गया है।
मेरे लिए अब बड़ी चुनौती है : आकाश
आकाश ने मायावती के फैसले पर सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं उनका काडर हूं। उनके नेतृत्व में त्याग, निष्ठा और समर्पण के सबक सीखे हैं। उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं। पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए भावनात्मक है। मेरे लिए अब बड़ी चुनौती भी है। परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है। ऐसे में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी हैं।बहुजन मिशन के लिए करता रहूंगा काम
आकाश ने लिखा कि बहुजन मिशन के सच्चे कार्यकर्ता की तरह मैं पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा। आखिरी सांस तक समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। विरोधी दल सोच रहे हैं कि मेरा राजनीतिक कॅरिअर खत्म हो गया। उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कॅरिअर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के स्वाभिमान की लड़ाई है। इस मशाल को जलाए रखने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन