{"_id":"5aa101844f1c1bbd218b6e2b","slug":"mayawati-demanded-security-for-the-statue-of-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियां तोड़ने वालों पर लगे देशद्रोह कानून: बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियां तोड़ने वालों पर लगे देशद्रोह कानून: बसपा सुप्रीमो मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
मेरठ में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी निंदा की है। गुरुवार को जारी एक प्रेस नोट में उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकारों से दलित और पिछड़े वर्गों में जन्में महापुरुषों की मूर्तियों और पार्कों को सुरक्षित रखने और उनका आदर सम्मान बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि त्रिपुरा और देश के अन्य राज्यों में पिछले कुछ दिनों में असामाजिक तत्वों द्वारा महापुरुषों की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री ने भी सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थे।
बसपा सुप्रीमो ने मूर्तियों को तोड़कर अराजकता फैलाने वालों के देशद्रोह कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर हवा-हवाई बयानबाजी से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश और केंद्र की सरकार के कमजोर तबकों की महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।