फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati declares her party agenda after victory

माया ने खोला चुनावी पिटारा, जानिए क्या निकला?

Mon, 24 Mar 2014 02:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
mayawati declares her party agenda after victory

मायावती ने घोषणापत्र जारी नहीं किया लेकिन वह अपने चुनावी वादे जरूर बता गईं।

विज्ञापन


एक तरफ माया ने गरीबों को जमीन देने की घोषणा कीं वहीं उन्होंन कॉर्पोरेट सेक्टर को आरक्षण के दायरे में लाने के साथ सवर्ण समाज के गरीबों व बेरोजगारों को आरक्षण की सुविधा देने का वादा किया है।

मायावती का कहना है कि वह कहने में नहीं बल्कि करने में यकीन रखती हैं। लिहाजा घोषणापत्र जारी न कर उन्होंने अपील जारी किया है।

गिनाईं अपनी उपल‌िब्‍ध्यां

mayawati declares her party agenda after victory

हालांकि मायावती के इस अपील में वादों की भरमार है।

उन्होंने वादों पर यकीन दिलाने के लिए यूपी में चार बार स्वयं की सरकार में किए गए कामों का सहारा लिया है। उन्होंने अपनी सरकार की उपल‌िब्‍ध्यों के बारे में बताया।

माया का कहना है कि उनकी नीतियां धन्नासेठों, पूंजीपतियों के हित के हिसाब से न होकर आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवर्णों को लुभाने के लिए कुछ यूं दी सफाई

mayawati declares her party agenda after victory

विधानसभा चुनाव में सवर्णों का उम्मीद से कम समर्थन मिलने पर मायावती को यकीन हो गया है कि जब तक सर्व समाज का समर्थन नहीं मिलेगा, प्रदेश की तरह केंद्र की सत्ता भी मिलना आसान नहीं है।

उन्होंने सवर्णों को अधिक टिकट देकर कोशिश की है कि पार्टी की विचारधारा व नीतियां किसी के खिलाफ नहीं हैं।

माया का कहना है, अगर विचारधारा व नीतियां सवर्ण समाज के खिलाफ होती तो वह राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय संगठनों में सवर्णों को क्यों रखती।

चुनाव में पार्टी का टिकट देकर क्यों लड़ाती? यूपी में बसपा की सरकार बनने पर सवर्णों को मंत्री क्यों देती?

विज्ञापन

वादा एक- दलितों को देंगी जमीन

mayawati declares her party agenda after victory

मायावती ने अपने पहले वादे में गरीबों को जमीन देने की बात कही है। मायावती ने कहा कि सरकार के पास खाली पड़ी खेती की जमीनों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

बसपा सत्ता में आने के बाद ऐसी परती जमीनों को गरीबों में बांटने का काम करेगी। सर्व समाज और उसमें भी दलित और पिछड़े वर्ग के गरीबों को तीन-तीन एकड़ जमीन मुफ्त मिलेगी।

वादा दो- 100 नहीं 365 दिन का मिलेगा काम

mayawati declares her party agenda after victory

मायावती ने कहा कि यूपीए सरकार ने महज 100 दिन का ही काम देने का प्रावधान किया है।

लेकिन बसपा सरकार के आने के बाद बेरोजगारों को साल भर का काम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार जीत जाती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों के ल‌िए वह ऐसी योजनाएं लागू करेंगी जिसमें गरीब लोगों को 365 दिन रोजगार मिलना सुनिश्‍चित हो सके।

वादा तीन- सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण

mayawati declares her party agenda after victory

मायावती का कहना है कि बसपा देश में सवर्ण समाज के गरीबों को भी आर्थिक आधार पर अलग से आरक्षण देने के पक्ष में है।

ऐसे में यूपी की तरह केंद्र में सरकार बनने पर वह सवर्ण समाज के लोगों को आरक्षण की सुविधा उपलब्‍ध कराएंगी।

इस दौरान माया ने यह भी कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनहित और जनकल्याण में भरपूर काम करके दिखाने में विश्वास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed