फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati criticizes Yogi government for harassing the farmers.

मायावती बोलीं- पराली जलाने की आड़ में किसानों पर हो रही ज्यादती, अखिलेश-प्रियंका ने भी उठाए सवाल

Sat, 07 Nov 2020 11:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Nov 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Mayawati criticizes Yogi government for harassing the farmers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए योगी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। कई जिलों में किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है तो कई जगह उनके साथ दुर्व्यवहार के वीडियो भी वायरल हो रहे है। ऐसे में विपक्ष ने किसानों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में फैले प्रदूषण को लेकर खासकर यहाँ पराली जलाने की आड़ में किसानों के साथ हो रही जुल्म-ज्यादती अति निन्दनीय है। जबकि इस मामले में सरकार को कोई भी कार्रवाई करने से पहले उन्हें (किसानों) जागरूक करने व जरूरी सहायता देने की भी जरूरत है। बसपा की यह मांग है।
विज्ञापन

 

इसके अलावा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि पर्यावरण प्रदूषण के बहाने पराली जलाने के नाम पर किसानों को जेलों में डालने वाले महानुभाव बताएं कि राजनीतिक प्रदूषण फैलानेवालों को जेल कब होगी। उन्होंने कहा कि किसान अब भाजपा का खेत खोद देंगे।
 

प्रियंका गांधी ने पूछा- प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

उन्होंने कहा कि किसान का वोट- कानूनी, किसान का धान- कानूनी, किसान की पराली- गैरकानूनी? उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला। उन्हें छुड़वाने के लिए कांग्रेस के साथियों का धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed