फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati criticizes PM Modi in faizabad.

यूपी चुनाव में भी चल रहा है सपा का गुंडाराज: मायावती

Thu, 23 Feb 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Mayawati criticizes PM Modi in faizabad.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बेहद तल्ख दिखीं। शहर में मासूम छात्रा से बर्बरता का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इलेक्शन में भी सरकार के चमचों का गुंडाराज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को जमकर फटकारते हुए सवाल किया कि आपकी बहन-बेटी के साथ ऐसा हो तो कैसा लगेगा? प्रधानमंत्री पर पलटवार किया कि मोदी यूपी के चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो बुधवार को शहर के जीआईसी मैदान में कुल 54 मिनट के भाषण में भाजपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसीं। कहा कि राज्य में सपा के पांच साल और केंद्र में बीजेपी के करीब पौने तीन साल की सरकार में सूबे की 22 करोड़ जनता नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा देने की हिम्मत नहीं दिखाई। सपा में मुख्यमंत्री का चेहरा कानून-व्यवस्था और विकास में पूरी तरह फेल रहा है। सरकार के चमचे प्रदेश में लूटमार, आतंक, हत्याएं, दुराचार कर  रहे हैं, ऐसे में बीजेपी की केंद्र में सरकार भी बराबर की कसूरवार है।

'मोदी को सताने लगा है हार का डर'

Mayawati criticizes PM Modi in faizabad.

मायावती ने प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें हार का डर सताने लगा है। मोदी धर्म और जाति के नाम पर घटिया राजनीति कर रहे हैं। वह भेदभाव करते हैं। अब वह अपने भाषण में जाति और धर्म का एंगल ला रहे हैं।

उन्हें सबसे पहले बीजेपी शासित राज्यों में हर गांव में श्मशान घाट बनवाने चाहिए, इसके बाद ही यूपी की बात करनी चाहिए। ईद और दिवाली पर बिजली सप्लाई वाले प्रधानमंत्री के बयान पर मायावती ने कहा कि बीएसपी ने अपने शासन काल में हर जाति और धर्म के लोगों का सम्मान किया है।

त्योहारों पर बिजली देने से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर जगह न्याय किया है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब इसका फैसला आया तो लोग बसपा के कानून का राज देख चुके हैं।

मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जो भी फैसला आएगा बसपा सरकार में उस पर अमल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed