फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati criticizes bjp on saying lord hanuman a dalit.

हनुमान मंदिर में दलित पुजारियों की मांग को लेकर मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना

Thu, 06 Dec 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
mayawati criticizes bjp on saying lord hanuman a dalit.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 63वीं पुण्यतिथि पर जारी किए गए बयान में हनुमान मंदिरों में दलित पुजारियों की मांग को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले जाति के आधार पर लोगों को बांटा और अब देवी-देवताओं को भी बांट रही हैं। मायावती ने यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने (योगी ने) भगवान हनुमान को दलित समाज का बताया था।

विज्ञापन


योगी के हनुमान जी को दलित समाज का बताए जाने के बाद ही दलित समाज द्वारा हनुमान मंदिरों में दलित पुजारी रखने की मांग की जाने लगी।

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के संविधान में 'एक वोट एक मूल्य' की अवधारणा देकर एक समतामूलक समाज की कल्पना की थी लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार इस संविधान को फेल कर देना चाहती है। देश का किसान भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। यहां तक कि फसल बीमा योजना का असली लाभ गरीब किसानों को नहीं बल्कि कुछ अमीरों को हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रति जनता का उत्साह दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed