{"_id":"5c9b291abdec22146c2240ce","slug":"mayawati-criticizes-bjp-and-congress-over-garibi-hatao-2-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का तंज, कहा- क्या चुनावी धोखा और वादाखिलाफी का अधिकार केवल भाजपा के पास है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का तंज, कहा- क्या चुनावी धोखा और वादाखिलाफी का अधिकार केवल भाजपा के पास है
Wed, 27 Mar 2019 01:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस द्वारा अति गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा पर भाजपा द्वारा सवाल उठाने पर तंज कसा है।
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सत्ताधारी भाजपा का कांग्रेस पार्टी पर आरोप कि उसका गरीबी हटाओ- 2 का नारा चुनावी धोखा है। यह सच है पर क्या चुनावी धोखा व वादाखिलाफी का अधिकार केवल भाजपा के पास ही है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों व किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे साबित हुई हैं।
सत्ताधरी बीजेपी का कांग्रेस पार्टी पर आरोप कि उसका गरीबी हटाओ-2 का नारा चुनावी धोखा है यह सच है परन्तु क्या चुनावी धोखा व वादाखिलाफी का अधिकार केवल बीजेपी के पास ही है?
विज्ञापन विज्ञापन
गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियाँ एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। — Mayawati (@Mayawati) March 27, 2019