यूपी: मायावती बोलीं- योगी सरकार का अनुपूरक बजट दिल दुखाने वाला, पेट्रोल की कीमत में कमी से मिलती राहत
मायवती ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं। उसके अनुसार प्रबंधन न होने से ये घोषणाएं सिर्फ कागज पर ही रह जाएंगी जबकि बसपा की सरकार में घोषणाओं से पहले वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार द्वारा यूपी विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को प्रदेश की गरीब जनता के लिए दिल दुखाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो जनता को जरूर राहत मिलती।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं। उसके अनुसार प्रबंधन न होने से ये घोषणाएं सिर्फ कागज पर ही रह जाएंगी जबकि बसपा की सरकार में घोषणाओं से पहले वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बसपा की व दूसरी सरकारों में यही एक फर्क है।
1. यूपी विधानसभा में आज पेश अनुपूरक बजट राज्य की विभिन्न संकटों में घिरी गरीब व मेहनतकश जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा। अगर यूपी सरकार, तमिलनाडु की तरह, पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो करोड़ों जनता को महंगाई से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती।
— Mayawati (@Mayawati) August 18, 2021
2. वैसे भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से अंधाधुंध वादे व घोषणायें आदि किए हैं उसके अनुसार बजट का सही प्रबंध नहीं होने से वे कागजी घोषणायें ही बनकर रह जाएंगी जबकि बीएसपी सरकार में घोषणाओं से पहले उसके लिए वित्तीय व्यवस्था जरूरी था। यही असली फर्क है बीएसपी व अन्य में।
— Mayawati (@Mayawati) August 18, 2021
बता दें कि यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रदेश की योगी सरकार ने सात हजार तीन सौ एक करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार देने व किसानों को राहत देने के लिए है। इसमें प्रदेश ढ़ांचागत विकास के लिए भी इंतजाम किया गया है।