{"_id":"5ee9f41d8ebc3e42d214c2fe","slug":"mayawati-comments-on-indo-china-clash-on-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 भारतीय सैनिकों की शहादत झकझोरने वाली, सूझबूझ से कदम उठाए सरकार: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 भारतीय सैनिकों की शहादत झकझोरने वाली, सूझबूझ से कदम उठाए सरकार: मायावती
Wed, 17 Jun 2020 04:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत को झकझोर देने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूरा देश एक एकजुट है। सरकार को पूरी सतर्कता और सूझबूझ से कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों की शहादत की खबर अति-दुःखद व झकझोर देने वाली है। खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है। सरकार को अब अत्यधिक सतर्कता व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान और शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी और देश की एक इंच जमीन भी किसी को हड़पने नहीं देगी। अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है। अब सरकार को जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है।
विज्ञापन
2. देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश का एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी। अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है। अब सरकार को जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) June 17, 2020