{"_id":"5f83e7748ebc3e9b7f06f7ba","slug":"mayawati-comments-on-attack-on-priest-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार पर मायावती का तंज, कहा- इतनी बुरी स्थिति कि संत की सरकार में अब संत भी सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार पर मायावती का तंज, कहा- इतनी बुरी स्थिति कि संत की सरकार में अब संत भी सुरक्षित नहीं
Mon, 12 Oct 2020 10:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से साधु-संतों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
मायावती ने सोमवार सुबह ट्वीट के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरह यूपी के गोण्डा जिले में मन्दिर के पुजारी पर भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करने के इरादे से किया गया जानलेवा हमला अति-शर्मनाक है।
विज्ञापन
इससे साफ है कि सन्त की सरकार में अब सन्त भी सुरक्षित नही हैं। इससे खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्या हो सकती है?
उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में सभी पहलुओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा इस घटना से जुडे़ सभी भू-माफियाओं की सम्पत्ति जब्त करने की मांग की है। उन्होंने साधु-सन्तों की सुरक्षा भी बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
2. यूपी की सरकार इस मामले में सभी पहलुओं का गम्भीरता से संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा इस घटना से जुडे़ सभी भू-माफियाओं की सम्पत्ति भी जरूर जब्त की जाये। साथ ही, साधु-सन्तों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाये। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) October 12, 2020