{"_id":"5a00814c4f1c1bec538bb6c1","slug":"mayawati-attacks-on-yogi-government-for-painting-cm-office-in-saffron-colour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ऑफिस को भगवा रंग से रंगवाने पर मायावती ने कसा तंज, जानें-क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ऑफिस को भगवा रंग से रंगवाने पर मायावती ने कसा तंज, जानें-क्या कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रदेश सरकार बसों व सरकारी इमारतों आदि का रंग बदलने को ही राजधर्म मानकर व्यर्थ में समय व संसाधन बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन
सरकार जनहित के मामले में घोर लापरवाह बनी हुई है व अस्पतालों में इलाज के अभाव में रोज लोगों की जान जा रही है।
सोमवार को यहां जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि बीजेपी के मंत्री व नेता केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए विवादित व गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
उन्होंने ऊंचाहार हादसे को भाजपा सरकार की घोर आपराधिक लापरवाही का परिणाम बताया।