फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks on bjp government

काम नहीं लोकप्रियता बटोरने के लिए दिखावा कर रही है भाजपा सरकार

Sat, 10 Jun 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
 mayawati attacks on bjp government
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। मायावती ने कहा, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार किसानों, बेरोजगारों, मजदूरों, गरीबों और बेसहारा लोगों की अनदेखी कर रही है और सरकार का सारा धन और समय सस्ती लोकप्र‌ियता बटोरने और दिखावा करने में जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि यही वजह है क‌ि बीजेपी नेताओं का अंहकारी, जातिवादी और साम्प्रदायिक रवैया जारी है जिसके चलते अपराध बोल रहा है और अस्पताल, थानों और सफाई का बुरा हाल है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा, यूपी में जो थोड़ा सा कर्ज माफ करने की घोषणा की थी उस पर अमल नहीं किया गया।

बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि बीजेपी नेताओं के खोखले वादे अभी भी जारी हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी शासित राज्यों में किसान की अनदेखी हो रही है। मायावती ने कहा क‌ि सरकार का रवैया अगर शुरू से ही न्यायपूर्ण होता तो सहारनपुर के शब्बीरपुर का मामला इतना तूल कभी नहीं पकड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी क‌ि ऐसे हालात में अपनी पार्टी के किसी भी वर्ग के लोग अगर जुल्म और ज्यादती का शिकार हों तो उनकी मदद के ल‌िए तुरंत जाएं। साथ ही मायावती ने किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन न करने की हिदायत दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed