फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks bjp with serious charges

'सपा विधायकों से इस्तीफा दिला चुनाव करा सकती है भाजपा'

Mon, 01 Sep 2014 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Sep 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks bjp with serious charges

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा सपा के विधायकों को टिकट का प्रलोभन दे उनसे इस्तीफा दिलाकर सूबे में समय से पहले विधानसभा का चुनाव करा सकती है।

विज्ञापन


ऐसे में 2017 की प्रतीक्षा किए बिना कभी भी विधानसभा चुनाव मानकर अभी से पूरी ताकत से जुटना होगा।

लगातार चौथी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के दूसरे दिन मायावती रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर चल रहे केंद्रीय कार्यकारिणी व पदाधिकारियों के आल इंडिया सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


मायावती ने प्रदेश में जंगलराज का आरोप लगाते हुए सपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं से भाईचारा बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कांग्रेस लड़ाती थी हिंदू-मुस्लिम को

mayawati attacks bjp with serious charges

मायावती ने कहा कि पार्टी की व्यवस्था के अनुसार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना होगा। करीब दो घंटे के अपने भाषण में माया ने बसपा की स्थापना से लेकर मौजूदा सियासी माहौल तक की विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस हिंदू व मुस्लिमों को लड़ाकर राज करती थी। आज भाजपा वही काम कर रही है।

केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद देश में सांप्रदायिक दंगों की बाढ़ आ गई। भाजपा, आरएसएस व उसके सहयोगी संगठन सांप्रदायिकता बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं। यह देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने सफाई भी दी कि बसपा किसी जाति व धर्म की विरोधी नहीं है।

सम्मेलन में विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पूर्व बिजली मंत्री रामवीर उपाध्याय, पूर्व वित्त मंत्री लालजी वर्मा व सांसद दारा सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed