यूपी राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री; मिली अहम जिम्मेदारी
मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए छोटे भतीजे ईशान आनंद को कई राज्यों का प्रभार सौंपा है। ईशान, बसपा सुप्रीमो मायावती और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला लिया है। उनको पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में चली मैराथन बैठक के बाद ईशान आनंद को कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस बारे में पार्टी की तरफ से कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ईशान बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा अपने पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे। दरअसल, आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने के बाद उनके छोटे भाई ईशान को पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही थी।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हुए थे शामिल
ईशान बीते दिनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए थे। इससे पहले मायावती के जन्मदिन पर भी आए थे। चर्चा है कि नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम का भी कद बढ़ाकर कुछ अन्य राज्यों का प्रभार भी सौंपा गया है।