फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati appealed to UP government to listen applicants of teachers recruitment.

लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को मिला मायावती का साथ, बोलीं- जायज मांगों पर तुरंत अमल करे सरकार

Sun, 05 Dec 2021 01:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए उनकी जायज मांगों को सुने जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Mayawati appealed to UP government to listen applicants of teachers recruitment.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के पक्ष में बसपा सुप्रीमो मायावती भी उतर आई हैं। उन्होंने शनिवार की रात अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती के पुराने व लम्बित मामले को लेकर राजधानी लखनऊ में कल रात शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने वाले सैकड़ों युवाओं का पुलिस लाठीचार्ज करके घायल करना अति-दुःखद व निन्दनीय है। सरकार इनकी जायज मांगों पर तुरन्त सहानुभूतिपूर्वक विचार करे, यह बसपा की मांग है।

विज्ञापन

शनिवार को अभ्यर्थियों पर हुआ था लाठीचार्ज

बेसिक के 69 हजार शिक्षक भर्ती में 22 हजार रिक्त सीटों को जोड़कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर पांच माह से यहां निशातगंज स्थित एससीईआरटी पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को शनिवार शाम 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकालना भारी पड़ा। पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की और जब वे नहीं माने तो लोहिया पथ पर लाठियों से पीटकर खदेड़ा गया। इससे छह से अधिक अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार डालीबाग स्थित मंत्री आवास पर बेसिक शिक्षामंत्री से मिलने गए और उनसे मुलाकात न होने पर वहां भी प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसी तरह इनका आंदोलन लगातार चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले शनिवार दोपहर अभ्यर्थियों ने हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। वहां से पुलिस इन्हें ईको गार्डन छोड़ आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed