मायावती ने पार्टी में किए बदलाव, कहा- बसपा किसी के सामने घुटने टेकने वाली नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने बसपा के फील्ड संगठन में बदलाव किए हैं और कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी एंड कंपनी व आरएसएस के लोग बीएसपी को ही असली खतरा मान रहे हैं। इसीलिए ये बसपा को निशाना बनाने का प्रयास जारी है। लेकिन बसपा किसी के भी सामने घुटने टेकने वाली नहीं है।
मायावती पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बसपा केजोन कोआर्डिनेटर व वरिष्ठ पदाधिकारियों की मासिक बैठक को संबोधित कर रही थीं।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा व आरएसएस अपने जातिवादी, सांप्रदायिक व हिंसात्मक राजनीतिक एजेंडे को लागू करने में आजकल सरकारी धन, सुविधा व शक्ति का खुलकर उपयोग कर रहे हैं। लेकिन बसपा कुछ चुनावी आघातों के बावजूद किसी के भी सामने झुकने या घुटने टेकने वाली नहीं है। उसे अपने संघर्षों के बल पर आगे बढ़ते रहने का पूरा विश्वास है।
इन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में किया बदलाव
बसपा सुप्रीमो ने जोन से लेकर मंडल और जिले के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में फिर बदलाव किया है। हर जोन में पहले की तरह कई जोन इंचार्ज हैं लेकिन कुछ के क्षेत्र में फिर नए सिरे से बदलाव किया गया है।
इसके अलावा मंडल व जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। एक-एक जिले में कई-कई प्रभारी बनाए गए हैं। मायावती ने बदली राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन के अधूरे काम को अगले महीने तक पूरा करने और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया।