फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati Birthday Today: Mayawati 65th Birthday Mayawati Says Bahujan Samaj Party urges Central government to accept all demands of farmers agitating in Delhi

Mayawati Birthday: मायावती का एलान, यूपी-उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Fri, 15 Jan 2021 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Jan 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Mayawati Birthday Today:  Mayawati 65th Birthday Mayawati Says Bahujan Samaj Party urges Central government to accept all demands of farmers agitating in Delhi
मायावती बर्थडे - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 65वें जन्मदिन पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत तय है। 
विज्ञापन


इस दौरान मायवती ने कहा कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। बिहार में मायावती ने छोटी पार्टियों संग चुनावी तालमेल किया था। इस दौरान मायावती ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। साथ ही केंद्र सरकार से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को मानने की अपील की। 
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह करती हूं कि किसानों की सभी मांगों को मान लेना चाहिए जिसमें तीन कृषि क़ानूनों को वापस लेना विशेष है। किसान अपने हित और अहित को अच्छी तरह से समझते हैं। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में कल से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का बीएसपी स्वागत करती है। हमारी पार्टी का विशेष अनुरोध है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में दे। अगर केंद्र सरकार हमारे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो सभी राज्य सरकारों को ये सुविधा मुफ़्त में देनी चाहिए। 

मायावती ने कहा कि अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार यहां के आम लोगों को ये (कोरोना टीकाकरण) सुविधा मुफ़्त में नहीं देती तो इस बार यहां BSP की सरकार बनने पर ये सुविधा मुफ़्त में दी जाएगी। 
 

 इससे पहले मायावती ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर पार्टी समर्थकों का आह्वान किया कि वे लोग इस दिन को कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं। 








पीड़ितों, अति-ग़रीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद भी करें। उन्होंने कहा है कि जन्मदिन पर वह स्वलिखित पुस्तक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेन्ट का सफरनामा' भाग-16 व इसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी करेंगी। इसे पढ़कर स्वाभिमानी मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed