{"_id":"61f7c0f396789223524b4dec","slug":"mayank-joshi-may-join-samajwadi-party-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकते हैं भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी, अखिलेश से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकते हैं भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी, अखिलेश से करेंगे मुलाकात
Mon, 31 Jan 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Jan 2022 04:28 PM IST
सार
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते हैं। वह सोमवार शाम अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी रीता बहुगुणा जोशी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी सोमवार शाम सपा में शामिल हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
मयंक सोमवार शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद उनके पार्टी में आने और चुनाव लड़ने की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
मयंक जोशी को कैंट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सपा में अभी तक कैंट से महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पवन मनोचा और सौम्या भट्ट सहित आठ लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
रीता जोशी ने भाजपा नेतृत्व से अपने पुत्र के लिए टिकट की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए वह सांसदी से इस्तीफा भी दे सकती हैं लेकिन नेतृत्व ने उनके पुत्र को टिकट नहीं दिया।