{"_id":"c6fa26fa58d445284e50df5a293eed55","slug":"maulana-tauqeer-raza-khan-slams-akhilesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकार का नहीं रहा अफसरों पर नियंत्रण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सरकार का नहीं रहा अफसरों पर नियंत्रण'
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि प्रदेश में अफसर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिन अधिकारियों को दंगा रोकना चाहिए था वे दंगाइयों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने डीजीपी देवराज नागर व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अरुण कुमार को भी पद से हटाने की मांग की है। लखनऊ में वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मौलाना तौकीर ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा फिरकापरस्त ताकतों की साजिश है।
विज्ञापन
आजम खां के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कराने से सारी बातें साफ हो जाएंगी। मौलाना तौकीर राज्य हथकरघा निगम में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर कुछ समय पहले अपने पद से इस्तीफे की भी पेशकश की थी। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शर्तों के आधार पर मैने इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वे सपा से अपना नाता तोड़ लेंगे। उन्होंने अपने दो माह का वेतन मुजफ्फरनगर पीड़ितों को देने का भी ऐलान किया।