फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maulana khalid rashid firangi mahali appealed to muslims to follow the lockdown in ramzan

रमजान में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें मुसलमान: मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली

Tue, 21 Apr 2020 06:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
maulana khalid rashid firangi mahali appealed to muslims to follow the lockdown in ramzan
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली - फोटो : amar ujala
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रमजान के मुकद्दस महीने में लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से करने की अपील की। मौलाना ने सरकार व प्रशासन से रमजान में जरूरी चीजों की उपलब्धता बनाये रखने की मांग की।
विज्ञापन


मौलाना ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को रमजानुल मुबारक का चांद देखा जाएगा। अगर चांद हो गया तो 25 अप्रैल को पहला रोजा होगा वरना 26 को पहला रोजा रखा जाएगा। 
विज्ञापन


रमजान में कोरोना बीमारी के बीच इबादत की आशंकाओं को दूर करने के लिए इदारा-ए-शरिया फरंगी महल ने हेल्पलाइन नंबर 9918117798, 9044262162 की शुरुआत की, जो दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, डॉ. एहसान उल्लाह, हकीम सय्यद इकबाल, हकीम मोहम्मद गुफरान सवालों का जवाब देंगे।
 

नदवी ने की रमजान में इबादत घरों में करने की अपील

ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर मौलाना राबे हसनी नदवी ने मुसलमानों से रमजान में इबादत घरों में करने की अपील की है। कोरोना वायरस बीमारी जो चल रही है। उस की वजह सबके लिए जरूरी है कि रमजान के मौके पर इबादत घरों में करें क्योंकि ये वक़्त का तकाजा भी है। इससे एक अच्छी मिसाल कायम होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed