फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana Khalid Rasheed Farangi Mahali on including Ramayan and Mahabharat in NCERT.

UP: रामायण-महाभारत पढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर मौलाना बोले, कुरान और बाइबिल भी पाठ्यक्रम में शामिल करें

Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजलाा नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजलाा नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
सार

रामायण-महाभारत को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में सभी धर्मों के ग्रंथों को शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Maulana Khalid Rasheed Farangi Mahali on including Ramayan and Mahabharat in NCERT.
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के पाठ्यक्रम में रामायण व महाभारत को शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का कहना है कि हम सभी धर्मों और धार्मिक लोगों का सम्मान करते हैं। स्कूलों के पाठ्यक्रम में रामायण-महाभारत के साथ ही बाइबिल और कुरान भी शामिल की जानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां किसी एक धर्म को बढ़ावा देने की जगह सभी को बराबर का स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक वैकल्पिक विषय होना चाहिए जिसमें विद्यार्थी जो पढ़ना चाहें उसे पढ़ सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा से पहले रेलवे ने भी की तैयारी, चलाई जा सकती है स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा, बसपा और कांग्रेस में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा, जिला स्तर पर तैयार की जा रही है सूची


उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में सिर्फ एक मजहबी किताब नहीं बल्कि सभी धार्मिक ग्रंथ शामिल किए जाने चाहिए।

बीते दिनों एनसीईआरटी के एक उच्च स्तरीय पैनल ने सिफारिश की थी कि रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों और कक्षा की दीवारों पर लिखी गई संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed