{"_id":"678abe35fe374aa3b908955b","slug":"maulana-jafars-death-is-a-big-loss-for-the-community-lucknow-news-c-13-knp1050-1039348-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौलाना जाफर का इंतकाल कौम के लिए बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौलाना जाफर का इंतकाल कौम के लिए बड़ा नुकसान
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजद्दिदी ने दारुल उलूम नदवातुल उलूम के महासचिव एवं रजिस्ट्रार मौलाना सैयद जाफर मसूद हसनी नदवी के निधन पर अफसोस जताया है। उन्होंने मौलाना जाफर के इंतकाल को मुस्लिम समाज खासकर नदवी समुदाय के लिए बड़ा नुकसान बताया।
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि मौलाना जाफर इस्लामी स्कॉलर हजरत मौलाना सैयद अबुल हसन अली हसनी नदवी के परिवार से थे। मौलाना जाफर को अरबी भाषा और साहित्य पर महारत हासिल थी। उन्होंने कहा कि मौलाना जाफर ने 1981 में नदवा से आलिमत और 1983 में फजीलत की डिग्री ली। 1986 में लखनऊ विश्वविद्यालय से अरबी भाषा व साहित्य में एमए किया। इसके बाद 1990 में उन्होंने सऊदी अरब के विश्वविद्यालय जमीअत उल मुल्क सऊद में शिक्षक प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम पूरा किया। उन्होंने कई किताबों का अरबी से उर्दू और उर्दू से अरबी का अनुवाद किया था।
प्रियंका गांधी ने मौलाना के निधन पर जताया शोक
नदवा के रजिस्ट्रार मौलाना जाफर मसूद हसनी नदवी के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दारुल उलूम नदवातुल उलमा के प्रमुख मौलाना बिलाल हसनी नदवी से फोन पर बात कर शोक जताया और हालात की जानकारी ली।