फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maulana agreed to change the land for the masjid in Ayodhya

अयोध्या विवाद पर मौलाना का बयान, शरियत में मस्जिद की जगह बदलने की गुंजाइश

Sat, 10 Feb 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
maulana agreed to change the land for the masjid in Ayodhya
babri maszid

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद पर चल रही सुनवाई के बीच मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य एंव दारुल उलूम नदवतुल उलमा के डीन मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी ने विवाद के हल का एक नया फार्मूला पेश किया है।

विज्ञापन


मौलाना ने अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाने और इसके बदले मुस्लिम इलाके में बड़ी मस्जिद बनाने की बात कही। मौलाना ने कहा कि देश मे आपसी सौहार्द और भाईचारे को बचाए रखने के लिए मस्जिद की जगह बदली जा सकती है।
विज्ञापन


मुसलमानों के हम्बली मसलक में इस बात की गुंजाइश दी गई है। मौलाना ने बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए 20 फरवरी या फिर 12 मार्च को अयोध्या मे साधु संतों से मुलाकात करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट के बाहर अयोध्या विवाद का आपसी बातचीत से सुलह समझौते के जरिए हल करने के लिए मौलाना सलमान हुसैनी नदवी ने गुरुवार को बेंगलुरू में आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की थी।

मुलाकात के दौरान मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी ने कहा कि राम मंदिर के लिए मस्जिद को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। अगर आपसी बातचीत से रास्ता निकले तो मुसलमान जमीन छोड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

इसके लिए सभी पक्षों का राजी होना जरूरी है। मौलाना ने कहा कि शरियत में जगह बदलने की गुंजाइश है लेकिन इस बात का करार हो कि आगे से कहीं किसी भी मस्जिद, मदरसे के साथ छेड़छाड़ नही की जाएगी।

इस करार पर सुप्रीम से कानूनी मान्यता भी हासिल होनी चाहिए। मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि बाबरी विध्वंस का जो मंजर बीत गया वो एक अतीत था। सौहार्द के लिए मुसलमानों की जगह पर मस्जिद और यूनिवर्सिटी बनाई जाए इसके लिए जरुरत पड़ने पर उपलब्ध 65 से 70 बीघा जमीन से ज्यादा जमीन मुहैया कराई जाए।

मस्जिद तोड़ने वालों को हो सजा

maulana agreed to change the land for the masjid in Ayodhya
मौलाना ने कहा कि जहां तक बाबरी मस्जिद का ताल्लुक है तो इस मस्जिद में एक अरसे से नमाज नहीं हो पा रही थी और जो हादसा पेश आया वो अतीत का एक हिस्सा हो गया। हम ये चाहते हैं कि मुस्लिम आबादी में वहां पर जो जगह है वो जगह मुसलमानों को मिले।

वहां वो एक अच्छी मस्जिद बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें इसके साथ यूनिवर्सिटी की इजाजत दी जाए। मौलाना ने अपने फार्मूले का प्रस्ताव हैदराबाद में संपन्न हो रही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में भी रखेंगे।

मौलाना नदवी ने कहा कि अयोध्या मामले का बातचीत से हल निकलने के साथ ही मस्जिद को तोड़ने वालों को सख्त सजा भी मिलनी चाहिए। ये काम अदालत का है और हमें अदालत से इंसाफ की पूरी उम्मीद है।

मौलाना सलमान ने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण की हिन्दुओं के साथ ही मुसलमान भी इज्जत करता है। यही वजह है कि कोई भी मुसलमान उनकी शान में गुस्ताखी नही करता है। कुरान ने सख्ती से हुक्म दिया है कि किसी भी कौम के खुदा को बुरा मत कहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed