{"_id":"6aaef78afae1689e7f0620ab","slug":"mastermind-behind-robbery-of-cameraman-arrested-scooter-and-cash-recovered-lucknow-news-c-13-lko1070-1927198-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैमरामैन से लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, स्कूटी व रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैमरामैन से लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, स्कूटी व रुपये बरामद
विज्ञापन
लखनऊ। कैमरामैन को सुनसान जगह ले जाकर कैमरा व उपकरण लूटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मास्टरमाइंड हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और 560 रुपये बरामद हुए हैं।
एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक, आरोपियों ने 17 अगस्त की रात जेहटा गांव में कैमरामैन मनीष भारती को बहाने से जिलहपुर रोड के सुनसान स्थान पर बुलाया था। वहां बदमाशों ने उससे कैमरा और अन्य उपकरण लूट लिए थे। मनीष भारती ने दुबग्गा थाने में लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25 अगस्त को चार आरोपियों हेमंत सोनकर, सार्थक पांडेय, अजय कुमार और कुलदीप मिश्र को मलहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से लूटा गया कैमरा व उपकरण, घटना में इस्तेमाल बाइक और स्कूटी बरामद की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में हर्षित श्रीवास्तव का नाम सामने आया था। घटना के बाद से वह गायब था। शनिवार को पुलिस ने उसे अवंतीबाई लोधी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।