फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   master trainer to improve govt education in UP.

यूपी में 'मास्टर ट्रेनरों' की मदद से सुधरेगी सरकारी स्कूलों की शिक्षा

Sun, 25 Sep 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
master trainer to improve govt education in UP.
demo pic

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए हर जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार करने का फैसला किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ मंडल को चुना गया है।

विज्ञापन


इसके लिए मंडल के छह जिलों से 308 शिक्षकों का चयन कर उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। अगले चरण में पूरे प्रदेश में यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा-9 से विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर ठीक रखने की योजना बनाई है। योजना के तहत कक्षा-9 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित का टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट के माध्यम से यह पता किया जाएगा कि इन विषयों में विद्यार्थी कहां खड़ा है। उस स्तर पर जाकर शिक्षकों को उन्हें पढ़ाने के लिए कहा जाएगा, ताकि धीरे-धीरे विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम को आत्मसात करने लायक बन सकें।

इन जिलों के शिक्षकों को चुना जाएगा

master trainer to improve govt education in UP.
demo pic

इस योजना के तहत लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के 77 स्कूलों के 308 शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई।

इनमें से अंग्रेजी और गणित विषयों के 154 शिक्षकों को हाल ही में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि हिंदी और विज्ञान के शिक्षकों को 26-29 सितंबर के बीच प्रशिक्षित किया जाएगा।

अपर परियोजना निदेशक सुत्ता सिंह ने बताया कि ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में अन्य शिक्षकों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के टिप्स देंगे। योजना सफल रहने पर जिलों में भी शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed