फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mass resignations in the Chamber of Commerce sparked controversy

Lucknow News: व्यापार मंडल में सामूहिक इस्तीफों से बढ़ा विवाद

Tue, 31 Mar 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mass resignations in the Chamber of Commerce sparked controversy
गुडंबा। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल में चल रही अंदरुनी खींचतान के बीच रविवार को प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह व कई अन्य पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इनमें देवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह, विनोद सिंह, आरके सिंह, किशन सिंह, दीपक सिंह, पवन सिंह तोमर, सुमित महाराज, अनिल सिंह चौहान, दिलीप मौर्या और बबलू मौर्या शामिल हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी सिंह वैश्वारा को भेजे पत्र में तानाशाही और एकतरफा कार्यशैली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में काम करना संभव नहीं है। 16 फरवरी को एसडी सिंह वैश्वारा ने भी गुटबाजी के आरोप में इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


26 फरवरी को आम सभा में एसडी सिंह वैश्वारा को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नई का गठन किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह व प्रदेश मंत्री विनोद सिंह को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद से असंतोष बढ़ गया था। संगठन के अध्यक्ष एसडी सिंह वैश्वारा ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी मामलों पर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed