फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   martyr village road will built on their name says deputy cm keshav prasad maurya

शहीदों के गांव की सड़कें उनके नाम से बनाई जाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 01 Mar 2019 06:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 01 Mar 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
martyr village road will built on their name says deputy cm keshav prasad maurya
keshav Prasad Maurya
लोक निर्माण विभाग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के 11927 मार्गों का शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया। विभिन्न क्षेत्रों में 2262 करोड़ की लागत से बनने 18486 किमी मार्गों का निर्माण कराया गया । इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा कि लोक निर्माण विभाग सभी बलिदानी वीरों के गांव की सड़कों को उनके नाम से बनाकर मुख्य मार्ग से जोड़ेगा। साथ ही उनके प्रवेश द्वारा भी बनेंगे, जिसका नामकरण शहीद सैनिक के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन, जो कि करीब चार करोड़ 95 लाख है शहीद परिवारों को देंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 4600 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए स्वीकृतियां दी हैं। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं अब तक 5423 किमी ग्रामीण मार्गों का निर्माण हो चुका है। यातायात बढ़ने के लिए मार्ग रिहैबिलिटेशन की स्वीकृति शासन से ली जायेगी। अब तक नई तकनीक से सड़क बनाकर विभाग ने करीब 942 करोड़ की बचत की है। जबकि 30.42 लाख घन मीटर पत्थर व 12 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई है। यह दो लाख 59 हजार करोड़ कारों से एक वर्ष में होने वाले कार्बन उत्सर्जन के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed