फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married women attempt to suicide

करवा चौथ्ा पर पति नहीं आया तो लगाई फांसी, पुलिस ने बचाया

Fri, 18 Oct 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Married women attempt to suicide
सात साल पहले धर्म बदलकर की थी शादी, करवाचौथ पर पति नहीं आया तो जान देने की कोशिश
विज्ञापन

करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र का निर्जला व्रत रखा था। शाम को चांद और पति को देखकर व्रत तोड़ना था।
लेकिन शाम को पति नहीं आया तो इंदिरानगर सेक्टर-14 में रहने वाली जाह्नवी उर्फ नाजिया ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
समय रहते पड़ोसियों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाजिया को बचा लिया।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर की नाजिया का इंदिरानगर सेक्टर-14 निवासी योगेंद्र जायसवाल से प्रेम संबंध हो गया।
विवाह में धर्म बाधक बना तो हिंदू धर्म अपना लिया। सात साल पहले दोनों प्रेम विवाह किया था।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जाह्नवी उर्फ नाजिया ने करवा चौथ का व्रत रखा था। शाम को किसी बात पर दंपती में विवाद हुआ तो योगेंद्र घर से निकल गया।
इसके बाद जाह्नवी ने उसे कई बार कॉल की, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद नाराज जाह्नवी ने फांसी लगा ली।
पूजा के लिए पड़ोस की महिलाएं उसका इंतजार कर रही थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो उसे बुलाने गईं।
कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो जाह्नवी फांसी लगाने जा रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा।
पुलिस के मुताबिक, जाह्नवी पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस देर रात करीब 12.30 बजे योगेंद्र को तलाश कर घर ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed