फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, suspicion of murder

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 29 May 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, suspicion of murder
श्रावस्ती। भिनगा के खेदूपुरवा निवासी विवाहिता की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची मृतका की बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसकुड़ी के मजरा प्रभु पुरवा निवासी रामवृक्ष यादव ने अपनी पुत्री निशा यादव (23) का विवाह एक वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ही खेदूपुरवा निवासी अर्जुन यादव पुत्र सियाराम के साथ किया था। सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मृतका की बहन प्रभु पुरवा निवासी रुकमड़ा पत्नी लाल बहादुर ने निशा की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतका के ससुर सियाराम ने बताया कि निशा सोमवार शाम आटा गूथ रही थी। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि आटा बगल में रखा हुआ है। जबकि निशा जमीन पर तड़प रही थी। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। वहीं रुकमड़ा देवी का आरोप था कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed