फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married as a Hindu, the woman said that her Muslim husband is harassing her, One Stop Center did the rescue

Lucknow News : हिंदू बनकर की शादी, महिला ने कहा मुस्लिम पति कर रहा प्रताड़ित, वन स्टाप सेंटर ने किया रेस्क्यू

Tue, 17 Jan 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि वह दो महीने के गर्भ से थी। उस दौरान चांद उर्फ शनि ने जानबूझकर उसके पेट पर पैर से मारा। जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया। इस पर चांद ने सफाई दी कि वह गुस्से में हुआ था। लेकिन अपने बच्चे को नहीं मारा, हमारे बीच अब जो कुछ भी हुआ गुस्से में हुआ।

विज्ञापन
Married as a Hindu, the woman said that her Muslim husband is harassing her, One Stop Center did the rescue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में चिनहट इलाके में रहने वाली महिला से मुस्लिम युवक हिंदू बनकर शादी किया। शनिवार को महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा मुस्लिम पति प्रताड़ित कर रहा है। उसने अपने वकील को इसकी सूचना दी। जिस पर वन स्टाप सेंटर तक जानकारी पहुंची। सेंटर की टीम ने महिला का रेस्क्यू किया। उसे सेंटर पर ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद चिनहट थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन


वन स्टाप सेंटर की प्रशासिका अर्चना सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित निकाला। उसे सेंटर लेकर पहुंची। जहां पति को बुलाया गया। दूसरे दिन पति चांद मोहम्मद उर्फ शनि मौर्या पहुंचा। प्रशासिका के सामने उसने बोला कि मैं अपनी बीवी को घर ले जाना चाहता हूं। मैंने उसे जानबूझ कर प्रताड़ित नहीं किया। गुस्से में जो गलतियां हुईं, उन्हें सुधारूंगा। नई जिंदगी शुरू करेंगे।  वन स्टॉप सेंटर पहुंच कर पुलिस के सामने दोनों पति-पत्नी से एक साथ बात की।
विज्ञापन


आरोप: धर्म छिपाकर की थी शादी
वन स्टॉप सेंटर में  महिला ने बताया कि 13 फरवरी 2021 को मेरी शादी हुई थी। शादी के समय चांद मोहम्मद ने मुझसे अपनी असली पहचान छिपाई थी। खुद का नाम शनि मौर्य बताया था। सब्जी मंडी में हमारी पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी। बातचीत के दौरान उसने मुझसे अपने परिवार से जुड़े कई झूठ बोले । किराए की गाड़ी को खुद का बताया। पीड़िता ने कहा कि शादी से पहले मैने पूछा था कि तुम अब तक शादी क्यों नहीं की। इस पर कहा मेरी एक गर्लफ्रेंड थी। उसने मुझे धोखा दिया है और दूसरे शादी कर ली। इसी कारण शादी नहीं की। अब तुमसे शादी करना चाहता हूं। महिला ने कहा कि शादी के बाद पता चला की चांद उर्फ शनि पहले से ही शादीशुदा है। इसकी पहली पत्नी परेशान थी। इसी कारण उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भ के दौरान पैर से मारा, हुआ था गर्भपात
महिला ने आरोप लगाया कि वह दो महीने के गर्भ से थी। उस दौरान चांद उर्फ शनि ने जानबूझकर उसके पेट पर पैर से मारा। जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया। इस पर चांद ने सफाई दी कि वह गुस्से में हुआ था। लेकिन अपने बच्चे को नहीं मारा, हमारे बीच अब जो कुछ भी हुआ गुस्से में हुआ। उसने कुबूल किया कि कुछ बातें पत्नी से छिपाई थी। मैं इनसे शादी करना चाहता था, लेकिन मुस्लिम होने की बात मैंने कभी नहीं छिपाई। चांद ने कहा कि मैं जेल नहीं जाना चाहता हूं। पत्नी को वापस ले जाने केलिए आया हूं।  मेरी बीवी मुझसे प्यार करती है। मैं भी  बहुत प्यार करता हूं। अनजाने में मुझसे जो भी गलतियां हुईं, अब नहीं होगी। अब नई जिंदगी की शुरूआत करूंगा। वन स्टाप सेंटर की प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि महिला की मर्जी से हम उसे पति के साथ भेज रहें हैं। पति ने दोबारा गलती न करने का भरोसा दिया है। चिनहट चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों को थाने बुलाया गया था। आपसी समझौता कर चुके हैं। कोई शिकायत नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed