फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Marriage Muhurats in 2014

जुलाई तक बजेगी सहालगों की शहनाई

Wed, 16 Apr 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Marriage Muhurats in 2014

31 मार्च से शुरू होने वाले नए संवत्सर में सहालगों का पहला दौर मंगलवार से ही शुरू हो गया, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार 16 अप्रैल से अच्छी लग्नों का दौर जारी होगा, जो कि 7 जुलाई तक लगातार चलेगा।

विज्ञापन


आचार्य प्रदीप ने बताया कि नव हिंदू संवत्सर ‘प्लवंग’ में इस बार 98 लग्नें मिल रही हैं। ये पिछले कुछ सालों में मिली लग्नों में सबसे ज्यादा हैं। अक्सर इतनी सारी लग्नें एक संवत्सर में मिलती नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 14 मार्च को मीन राशि पर सूर्य की संक्रांति के चलते सहालगें मिलनी बंद हो गई थी।

14 अप्रैल को मेष की संक्रांति होने के बाद 15 अप्रैल से सहालगों का दौर शुरू हो गया जो काफी लंबा चलेगा।

इस वर्ष की लग्नें

Marriage Muhurats in 2014

अप्रैल माह में-- 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 26, 27 और 28 अप्रैल।
मई माह में--  1, 2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 29 और 30 मई।
जून माह में-- 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 20, 21, 24, 25 और 26 जून।
जुलाई माह में--1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 जुलाई।
नवंबर माह में-- 26 और 30 नवंबर।
दिसंबर माह में--1, 6, 7, 12, 15 और 16 दिसंबर।

पांच महीने से ज्यादा सोयेंगे देवता

Marriage Muhurats in 2014

8 जुलाई को हरिशयनी एकादशी पर देवता सो जायेंगे। हरिशयनी एकादशी के साथ ही चौमासा शुरू हो जाएगा।

3 नवंबर को लगभग चार महीने बाद देवता देवोत्थानी एकादशी पर जागेंगे, लेकिन तब शुक्रास्त के चलते लग्नें नहीं मिलेंगे। 2 अक्टूबर से अस्त चल रहे शुक्र 23 नवंबर को उदय होंगे उसके बाद 26 नवंबर से सहालगें मिलनी शुरू हो जाएगंगी।

इस बीच 16 दिसंबर के बाद धनु राशि पर सूर्य चले जाने के कारण खरमास शुरू हो जाएगा, जिस पर विवाह रुक जाएंगे। जनवरी 2015 में खरमास समाप्त होने के बाद 15 जनवरी से फिर से लग्नें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed