{"_id":"6952e285d04015f8530e9743","slug":"marksheet-fraud-police-issues-notices-to-25-universities-lucknow-news-c-13-knp1002-1537557-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कशीट फर्जीवाड़ा : पुलिस ने 25 विश्वविद्यालयों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कशीट फर्जीवाड़ा : पुलिस ने 25 विश्वविद्यालयों को भेजा नोटिस
Tue, 30 Dec 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के भंडाफोड़ में जिन 25 विश्वविद्यालयों के नाम सामने आए थे, उन्हें गोमतीनगर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ के लिए यह कार्रवाई की है।
गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड अयोध्या के पूरा कलंदर निवासी सत्येंद्र द्विवेदी, उन्नाव के बीघापुर के अखिलेश कुमार और लखीमपुर खीरी के ईशानगर में रहने वाले सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया था। इनके पास 25 विश्वविद्यालयों की 923 फर्जी मार्कशीट बरामद हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ के बाद कई बातें सामने आएंगी। तफ्तीश के लिए पूछताछ के बाद पुलिस की पांच टीमें विश्वविद्यालयों भी जाएंगी। वहीं पुलिस उन साइबर कैफों को भी चिह्नित कर रही है, जहां फर्जी मार्कशीट बनाई जाती थीं। साथ ही पुलिस आरोपियों के भागे चल रहे तीन साथियों की लोकेशन भी पता लगाने में लगी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।