फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Market buzzing in preparation for Ramadan

Lucknow News: रमजान की तैयारी में बाजार गुलजार

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing in preparation for Ramadan
परशदेपुर कस्बे के अंसार चौक पर दुकान से खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद
रायबरेली। मुकद्दस रमजान का चांद शनिवार को नजर आ गया। चांद के दीदार के लिए शाम होते ही मुस्लिम परिवारों के लोग आसमान पर निगाहें दौड़ाते रहे। चांद की तस्दीक होते ही दुआ मांगी। पहला रोजा रविवार को होगा। मुस्लिम परिवारों ने रमजान की सभी तैयारियां पूरी कर लीं। मस्जिदों में भी इस महीने की विशेष नमाज तरावीह का सिलसिला रात से शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह सिलसिला ईद का चांद नजर आने तक चलता रहेगा। मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक काफी बढ़ गई है। बाजारों में भी काफी भीड़ रही, ताकि जरूरी सामान की खरीदारी कर सकें। चांद निकलेगा, यह तय था। इसके बावजूद शाम को मुस्लिम परिवारों के लोग अपने घरों या फिर मस्जिदों की छतों पर जुट गए। मैदानों और पार्कों में भी लोग डटे रहे। हर कोई रमजान के चांद को देखने का बेसब्री से इंतजार करने लगा। चांद नजर आते ही सभी लोगों ने दुआ की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान के महीने का विशेष महत्व है। रमजान के महीने में मुस्लिम परिवारों को लोग रोजा रखते हैं। पूरा महीना इबादत में गुजारते हैं। पूरे महीने रात को विशेष नमाज तरावीह होती है, जो शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजी-ए-शहर सुहैल अख्तर खान ने बताया कि रमजान का चांद नजर आ गया है। रमजान का महीना रहमतों व बरकतों वाला है। इस महीने जितनी इबादत की जाए, कम है। ज्यादा से ज्यादा नेकियां और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। मुजाहिद हुसैन और मो. हसन ने बताया कि रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए।

मस्जिदों में सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। एक महीने रोजे रखने के बाद ईद की खुशियां मनाई जाती हैं। अबु मुस्लिम, ताहा अब्दुल्ला, मेराज अहमद ने कहा कि रमजान का बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।


शाम होते ही दुकानों पर जुटी भीड़
रमजान का महीना शुरू हो चुका है। वैसे तो खरीदारी का सिलसिला शनिवार को सुबह से शुरू हो गया, लेकिन शाम को चांद नजर आने के बाद खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजारों में काफी चहल-पहल रही। सब्जी मंडी तिराहा, कहारों का अड्डा, चिड़ियाखाना, किला बाजार रोड समेत कई इलाकों में दुकानें सजी हैं। लालगंज के चिकमंडी में खासी रौनक रही।


मुस्लिम बहुल क्षेत्र चिकमंडी चौराहे के आसपास काफी भीड़ नजर आई। मुस्लिम परिवारों के लोग सहरी और इफ्तार की सामग्री खरीदने में लगे रहे। चिकमंडी के जाहिद कुरैशी ने बताया कि रमजान को रहमतों का महीना कहा जाता है। मुस्लिमों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed