{"_id":"85ec11a9ddca99c38a60d30fca77c26d","slug":"mark-sheet-with-in-forty-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट आने के 45 दिनों में मिल जाएगी मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट आने के 45 दिनों में मिल जाएगी मार्कशीट
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मनोरंजन कर व उच्च शिक्षा विभाग में भी जनहित गारंटी अधिनियम लागू कर दिया गया है। इन दोनों विभागों में अब निर्धारित समय के भीतर लोगों का काम होगा।
विज्ञापन
उप्र चलचित्र नियमावली के अंतर्गत प्रस्तावित सिनेमा हाल के निर्माण की अनुमति 90 दिनों व सिनेमा गृहों के लिए लाइसेंस व इसका नवीनीकरण 45 दिनों में किया जाएगा।
विज्ञापन
अस्थायी सिनेमा का लाइसेंस व स्थायी वीडियो सिनेमा का लाइसेंस 15 दिनों में दिया जाएगा।
आमोद व सिनेमा शुल्क नियमावली के अंतर्गत अतिरिक्त जमा की वापसी, समायोजन के 15 दिनों में तथा जमा प्रतिभूति की वापसी 30 दिनों में की जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग में विश्वविद्यालयों में परीक्षाफल घोषित होने के 45 दिनों के अंदर छात्रों को अंक पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नए डिग्री कॉलेज खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र 30 दिनों में तथा छात्रों के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमाण पत्रों को 30 दिनों में देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन