फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Marble businessman's body found hanging in flat

Lucknow News: मार्बल कारोबारी का शव फ्लैट में लटका मिला

Fri, 27 Mar 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Marble businessman's body found hanging in flat
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। ठाकुरगंज के जनरैलगंज स्थित फ्लैट में मुसाहिबगंज निवासी मार्बल कारोबारी मो. इमरान (42) का शव पंखे से लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

कारोबारी के बेटे मो. हुजैल ने बताया कि उनके पिता का ठाकुरगंज के घास मंडी में मकराना मार्बल नाम से शोरूम है। एक फ्लैट जनरैलगंज के राधा ग्राम में है। बृहस्पतिवार सुबह पिता शोरूम गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे। उन्होंने पिता को कॉल की तो वह मोबाइल बंद था। काफी खोजबीन पर भी कुछ पता नहीं चल सका। शाम पांच बजे वह फ्लैट पर पहुंचे तो उन्हें मेनगेट का दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचने पर पिता पंखे से रस्सी सहारे लटके मिले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि हुजैल और उनकी मां नेहा पूछताछ में कुछ बता नहीं सकी हैं। फिलहाल मो. इमरान की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। घरवालों के तहरीर देने और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed