{"_id":"573ad7484f1c1bf10dac783e","slug":"manzil-saini-becomes-first-lady-ssp-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजिल सैनी बनीं लखनऊ की पहली महिला एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजिल सैनी बनीं लखनऊ की पहली महिला एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 May 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
मंजिल सैनी लखनऊ की पहली महिला एसएसपी होंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार रात उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक ऊहापोह रही। लखनऊ में उनकी तैनाती की घोषणा के तीन घंटे बाद ही इसे निरस्त कर दिया गया।
मंजिल 2005 की आईपीएस अधिकारी हैं और लखनऊ ट्रांसफर से पहले वह इटावा में तैनात थीं।
इसके पहले मुख्यमंत्री अखिलेश ने सोमवार शाम 7:45 बजे खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि मंजिल को लखनऊ का नया एसएसपी बनाया गया है। डीजीपी जावीद अहमद ने भी इस संबंध में ट्वीट किया।
इसके बाद मंजिल को राजधानी की पहली महिला एसएसपी नियुक्त होने की बधाइयां मिलने लगीं लेकिन रात पौने 11 बजे शासन स्तर से मंजिल का तबादला रोक दिया गया लेकिन अब नियुक्ति के बाद मंजिल लखनऊ के इतिहास की पहली महिला एसएसपी बनीं।
विज्ञापन