फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many trains of Punjab and Haryana route cancelled

भारी बारिश से बढ़ीं मुश्किलें: पंजाब-हरियाणा रूट की 12 ट्रेनें रहीं निरस्त, ट्रैक पर भरा पानी

Wed, 12 Jul 2023 03:17 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jul 2023 03:17 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण ट्रेनों के ट्रैक पर पानी भर गया है जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावी हो रहा है। इसके चलते पंजाब-हरियाणा रूट की 12 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Many trains of Punjab and Haryana route cancelled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा रूट से आने वाली ट्रेनों का संचालन मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। ट्रैक पर पानी भरने के कारण 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, जम्मूतवी और लखनऊ बेगमपुरा एक्सप्रेस शामिल हैं। बृहस्पतिवार को जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस जम्मूतवी से निरस्त रही। बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी से और हिमगिरि एक्सप्रेस हावड़ा से निरस्त रही। चंडीगढ़ से चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट और लखनऊ से लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी निरस्त रही। आम्रपाली एक्सप्रेस को भी अमृतसर से रेलवे ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी के साथ जाना हुआ पक्का, 18 को लगेगी मोहर, एक सर्वे के बाद करीब आए दोनों दल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार


ट्रेनों के रूट भी बदले
दिल्ली में भारी बारिश के कारण मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज होकर नई दिल्ली गई। अवध-असम एक्सप्रेस साहिबाबाद- नई दिल्ली-किशनगंज होते हुए लखनऊ आई। देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस और देहरादून-हावडा कुंभ एक्सप्रेस देहरादून के बजाय हरिद्वार से लखनऊ रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed