फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many train diverted between 22 to 26 july 2023

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 22 से 26 जुलाई तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कुछ का बदला जाएगा रूट, ये हैं उनकी लिस्ट

Sat, 22 Jul 2023 08:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Jul 2023 08:55 PM IST
सार

पहले 22 से 26 जुलाई तक और बाद में 27 से 29 जुलाई तक कुछ ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। यदि आप इस बीच यात्रा करने की सोच रहे हैं तो पहले इन ट्रेनों के बारे में जान लीजिए। 

विज्ञापन
many train diverted between 22 to 26 july 2023
चारबाग रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट आने वाले दिनों में बदला हुआ मिलेगा। कुछ ट्रेनें रोकी भी जा रही हैं। पंजाब से चलकर बिहार की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन रविवार से प्रभावित होगा। समस्तीपुर मंडल में डबलिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसकी वजह से ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर बिहार के समस्तीपुर मंडल के किशनपुर से रामभद्रपुर के बीच दोहरीकरण रेल लाइन बिछाने जा रहा है। इस दौरान 22 से 26 जुलाई तक कई ट्रेनें बदले मार्ग से और कई ट्रेनें रोककर और कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजनेट होंगी।

विज्ञापन


 दरभंगा से 24 से 26 जुलाई तक चलने वाली 02569 ट्रेन, नई दिल्ली से 22 से 25 जुलाई तक चलने वाली 02570 ट्रेन बदले मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलेगी। दरभंगा से 24 जुलाई को चलने वाली 09466 ट्रेन व जयनगर से 23 से 25 जुलाई तक चलने वाली 12561 ट्रेन, नई दिल्ली से 22 से 24 जुलाई तक चलने वाली 12562 ट्रेन बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलेगी। दरभंगा से 24 से 26 जुलाई तक चलने वाली 12565 ट्रेन बदले मार्ग से दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते, नई दिल्ली से 22 से 25 जुलाई तक चलने वाली 12566 ट्रेन बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते, दरभंगा से 23 से 25 जुलाई तक चलने वाली 15211 ट्रेन बदले मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसी तरह अमृतसर से 22 से 24 जुलाई तक चलने वाली 15212 ट्रेन बदले मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा, कामाख्या से 23 जुलाई को चलने वाली 15655 ट्रेन कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा बदले मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी व दरभंगा से 24 व 26 जुलाई को चलने वाली 19166 ट्रेन बदले मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजनेट होंगी ये ट्रेनें

सीपीआरओ ने बताया कि अमृतसर से 23 जुलाई को चलने वाली 04652 ट्रेन जयनगर की जगह मुजफ्फरपुर तक जाएगी। एलटीटी से 24 जुलाई तक चलने वाली 11061 ट्रेन भी मुजफ्फरपुर तक जाएगी।अमृतसर से 24 जुलाई को चलने वाली 14650 ट्रेन समस्तीपुर तक जाएगी, जयनगर से 25 जुलाई को चलने वाली 04651 ट्रेन, जयनगर से 23 से 26 जुलाई तक चलने वाली 11062 ट्रेन मुजफ्फरपुर से चलेगी तथा जयनगर से 25 जुलाई को चलने वाली 14649 ट्रेन एवं जयनगर से 24 व 26 जुलाई को चलने वाली 14673 ट्रेन समस्तीपुर से चलेगी।


लखनऊ रूट की तीन ट्रेनें 27 व 29 को प्रभावित

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलखंड के गंगा नहर पर नए रेलवे ब्रिज के निर्माण के कारण लखनऊ से गुजरने वाली तीन ट्रेनें 27 व 29 जुलाई को प्रभावित रहेंगी। 15128 नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस 27 को तीन घंटे देरी से संचालित की जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 12325 कोलकाता नांगलडैम एक्सप्रेस 27 को सरहिंद तक ही संचालित की जाएगी। वापसी में 12326 नांगलडैम कोलकाता 29 जुलाई को सरहिंद से चलाई जाएगी। दूसरी ओर लखनऊ जं. से 24 व 31 जुलाई चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के अलावा अमृतसर से 23 व 30 जुलाई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस बदले मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed