{"_id":"5b08fc544f1c1b916e8b4a78","slug":"many-posts-of-lower-subordinate-are-merged-in-pcs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोअर सबऑर्डिनेट की परीक्षा में बड़ा फेरबदल, अब ऐसे होगा एग्जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर सबऑर्डिनेट की परीक्षा में बड़ा फेरबदल, अब ऐसे होगा एग्जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
JOB UPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर सबऑर्डिनेट के ज्यादातर पदों पर भर्ती अब पीसीएस परीक्षा के माध्यम से होगी। लोअर के तकरीबन तीन चौथाई पद पीसीएस में शामिल कर लिए गए हैं। इसके साथ ही सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) परीक्षा को भी पीसीएस परीक्षा में मर्ज कर दिया गया है।
पीसीएस और एसीएफ की प्रारंभिक परीक्षा अब एक साथ होगी, जबकि मुख्य परीक्षाएं अलग-अलग होंगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 से इन सभी व्यवस्थाओं को लागू करने का निर्णय लिया है।
सरकार ने समूह-ख के राजपत्रित पदों के साथ समूग-ग और समूह-घ के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू समाप्त कर दिया है। इसी के तहत आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट के ज्यादातर पदों को पीसीएस में शामिल कर लिया है। यही वजह है कि आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी कैलेंडर में लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
लोअर के तकरीबन तीन चौथाई पदों को पीसीएस में शामिल किया गया है। इनमें से कई पद ऐसे हैं, जो केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से भरे जाने हैं। इन पदों पर भर्ती पीसीएस मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी। मुख्य परीक्षा के बाद ही इन पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

सहायक वन संरक्षक और पीसीएस प्री की परीक्षा एक साथ
यूपी पीएससी
- फोटो : SELF
इसके अलावा लोअर के कई पद ऐसे हैं, जिनके लिए इंटरव्यू भी होगा। इन पदों के लिए इंटरव्यू पीसीएस परीक्षा के तहत कराया जाएगा और इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) परीक्षा-2018 को भी शामिल नहीं किया गया है। कैलेंडर में केवल सहायक वन संरक्षक/वन क्षेत्राधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2017 को जगह दी गई है, जो 10 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
सहायक वन संरक्षक परीक्षा को भी पीसीएस में मर्ज कर दिया गया है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा और पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी, जबकि मुख्य परीक्षा अलग-अलग होंगी, क्योंकि दोनों मुख्य परीक्षाओं का पैटर्न अलग-अलग है। गौरतलब है कि आयोग ने पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर कराए जाने का निर्णय लिया है और इसके लिए मुख्य परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है।
बाकी पदों के लिए अलग से हो सकती है परीक्षा
- लोअर सबऑर्डिनेट के तकरीबन एक तिहाई पदों को पीसीएस में शामिल नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आयोग विचार कर रहा है कि जिन पदों को पीसीएस में शामिल नहीं किया गया है, उन्हें किस तरह से भरा जाए। हो सकता है कि इसके लिए अलग से कोई परीक्षा आयोजित की जाए या कोई दूसरा रास्ता निकाला जाए। आयोग जल्द ही इस पर कोई निर्णय लेगा।