फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many patients died from dengue in lucknow

हालात बेकाबू, डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 28

Thu, 01 Sep 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Sep 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
many patients died from dengue in lucknow
डेमो

शहर में डेंगू से बुधवार को एक महिला समेत पांच की मौत हो गई जबकि 29 नए मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। सरकारी अस्पतालों में बनाए गए डेंगू वार्ड पूरी तरह फुल चल रहे हैं। 

विज्ञापन


डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से प्लेटलेट्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगी है। बुधवार को पांच मरीजों की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 28 हो गया है। 24 घंटे में पहली बार डेंगू से पांच मौतें हो गईं हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बंथरा, बेतीगांव की दिलीप की पत्नी रेखा (38) को तेज बुखार के बाद कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नहीं सुधरी और मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बंथरा के मुर्रे के बेटे सर्वेश (23) को तेज बुखार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवारीजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने डेंगू की बात कहकर इलाज शुरू किया। चार दिन बाद बुधवार का उसकी मौत हो गई।

वहीं काकोरी के लालू राम (61) की भी बुधवार को डेंगू से मौत हो गई। बेटे अजय ने बताया कि दस दिन पहले हल्का बुखार होने पर सीएचसी पहुंचे तो ओपीडी से दवा लेकर चले आए। शनिवार को रात आठ बजे काकोरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मंगलवार को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर जाने की सलाह दी। बुधवार सुबह ट्रॉमा सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी करीब आठ बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटे अजय ने बताया कि डॉक्टरों ने डेंगू फीवर की शिकायत बताई थी। 

 

कार्ड टेस्ट से 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

many patients died from dengue in lucknow
डेमो
मडियांव के ध्रुव नारायण सिंह (51) को तेज बुखार की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ध्रुव नारायण मायावती द्वारा बनाए गए पार्को की सुरक्षा वाहिनी में तैनात थे। 

कई दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी हालत नहीं सुधरी और मौत हो गई। इसी तरह एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ई कानपुर रोड के अर्जुन को तेज बुखार की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

कई दिन तक इलाज के बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी जिसके  बाद परिवारीजन उसे निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अर्जुन ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सीएमओ डॉ एसएनएस यादव का कहना है कि सिविल में डेंगू मरीज के मौत की जानकारी नहीं मिली है। लखनऊ में बुधवार को कुल 29 मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई।

नए मरीजों के साथ कार्ड टेस्ट में कुल 467 मरीजों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। सिविल में 19, बलरामपुर में चार और लोहिया में छह मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई।

 

बच्चों को दी डेंगू से बचाव और रोकथाम संबंधी जानकारी

many patients died from dengue in lucknow
डेमो

 बुधवार को तीनों अस्पतालों से आठ मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि बुधवार को डेंगू पीड़ित मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट आने के बाद कुल नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

इसी के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 102 हो गया है। सीएमओ ने बताया कि राजधानी में डेंगू से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। कैसरबाग स्थित नारी निकेतन स्कूल में बुधवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।

उद्घाटन मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री रविदास मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर 1500 बच्चों को डेंगू से बचाव और रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई।

बच्चों को आयरन, फोलिक एसिड और अलबेंडाजोल टैबलेट का वितरण किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काकोरी क्षेत्र का भ्रमण कर एंटीलार्वा का छिड़काव किया।

इस दौरान चिनहट के गनेशपुर, रहमानपुर, सीएचसी मोहनलालगंज, जैतीखेड़ा, चंद्रावल समेत अन्य इलाकों में बुखार के मरीजों को दवा देने के साथ जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed