फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many opposition leaders joined up bjp today

UP POLITICS:साहब सिंह सैनी सहित ये विपक्षी नेता आज से हो जाएंगे भाजपाई, कई हैं पार्टी के संपर्क में

Mon, 24 Jul 2023 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Jul 2023 08:12 AM IST
सार

बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए बिसात बिछा रही है। वह विपक्षी पार्टियों के नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिशों में है।  

विज्ञापन
many opposition leaders joined up bjp today
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दिलाएंगे सदस्यता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा सरकार में मंत्री रहे पश्चिमी यूपी के पिछड़े वर्ग के नेता साहब सिंह सैनी और जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर से सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल सोमवार को भाजपा में शामिल होंगी। जौनपुर के मछलीशहर से पूर्व विधायक जगदीश सोनकर और रालोद के राजपाल सिंह सैनी भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के लिए प्रत्येक सीट पर सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर पार्टी में शामिल करने की रणनीति बनाई है। विपक्षी दलों के ऐसे नेता जिनका अपने क्षेत्र और समाज में बड़ा प्रभाव है और जो लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं उनकी सूची भी बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


सूची पर राष्ट्रीय स्तर तक मंथन के बाद उन्हें शामिल किया जाएगा। पार्टी ने चुनावी माहौल को बनाए रखने के लिए महीने में दो से चार बाद सदस्यता समारोह का आयोजन करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को विपक्षी दलों के करीब पंद्रह नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी इन्हें सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम से पूर्वांचल तक विपक्ष को झटका

भाजपा ने पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक विपक्षी दलों को झटका देने की तैयारी की है। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज का बड़ा वोट बैंक है। इस समाज के वोट पर साहब सिंह सैनी और राजपाल सिंह सैनी का खासा प्रभाव है। राजपाल ने 2022 में खतौली से रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। पूर्वांचल में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर सीट से सपा विधायक रहीं सुषमा पटेल कुर्मी समाज से हैं, पार्टी पूर्वांचल में कुर्मी समाज में अपना जनाधार बढ़ाना चाहती हैं। पूर्व विधायक जगदीश सोनकर भी सदस्यता ग्रहण करेंगे। सोनकर चार बार विधायक रहे हैं। पूर्वांचल के सोनकर समाज में उनकी मजबूत पकड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed